बिहार के भागलपुर से गोलीकांड की बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आपसी विवाद में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के भांजे की मौत हो गई है. जबकि, दूसरा भांजा और बहन गोलीकांड में बुरी तरह घायल हुए हैं.
मामला नवगछिया के जगतपुर इलाके का है. यहां दो भाइयों के बीच हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई. जबकि, 2 लोग घायल हो गए. मृतक की पहचान विश्वजीत के रूप में हुई है. वहीं घायलों में जयजीत और उसकी मां शामिल हैं. मृतक केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय का भांजा था. घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है. उधर, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%