छतरपुर : मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में कबर बिज्जू के मूवमेंट का मामला सामने आया है। जहां शहर के हनुमान टोरिया सर्किट हाउस के पास कुछ कबर बिज्जू दिखाई दिए हैं। इस कबर बिज्जू का झुण्ड देखकर हड़कंप मचा हुआ है और दहशत का माहौल है।
बता दें कि कबर बिज्जू एक प्रकार की लोमड़ी का वंशज है। जो बिल्ली की तरह होता है। यह बेहद फुर्तीला और नरभक्षी भी होता है जो कब्र खोदकर शव को खा जाता है। इसलिए इसे कबर बिज्जू कहा जाता है। हालांकि यह सर्वभक्षी जीव भी है जो पेड़ पर लगे फल/वनस्पति इत्यादि भी खा लेता है।
जानकारों की मानें तो यह नदियों/तालाबों/जलस्त्रोतों के किनारे मांद बनाकर यह रहता है। भूरे और काला दिखने वाले इस जानवर के माथे पर चौड़ी सफ़ेद धारी होती है। हाथ और पैर पर पांच नाख़ून वाला कबर बिज्जू जैव विविधता के लिये फायदे का भी काम करता है क्योंकि यह बीज इत्यादि खाकर इसे फैलाता रहता है।
शहर के हनुमान टोरिया के ठीक सामने किशोर सागर तालाब के करीब इन कबर बिज्जुओं का पाया जाना माना जा रहा है कि आसपास ही यहीं कहीं इन्होंने अपना ठिकाना बना रखा है। फिलहाल तो इन्हें पेड़ पर देखा गया है। लेकिन इनके शहर में आने से लोगों में दहशत का माहौल है तो वहीं इलाके में सनसनी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad