लुधियाना: कारोबारी को जान से मारने की धमकी देकर 25 लाख रुपए मांगने के आरोप में थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने निर्मल एन्क्लेव बसंत सिटी के रहने वाले साहिल अग्रवाल के बयान पर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दिए बयान में साहिल अग्रवाल ने बताया कि 15 मई को पहले उसके मोबाइल पर फोन आया।
फोन उठाते ही फोन करने वाले ने उसके साथ गाली-गलौच करना शुरू कर दिया। फिर कॉल करने वाले उसे जान से मारने की धमकी देते हुए 25 लाख रुपए की मांग करनी शुरू कर दी जिस पर उसने कुछ दिन अपना मोबाइल बंद कर दिया लेकिन उसके बाद भी धमकी देने वाले ने उसे मैसेज भेजकर धमकाना शुरू कर दिया और 16 मई को दोबारा उसे कॉल कर उसे व उसके परिवार को जान से मारने की धमकियां देनी शुरू कर दीं। उसके बाद भी उसे धमकी भरे मैसेज भेजता रहा। सब-इंस्पैक्टर अमरजीत सिंह ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है और जिस नंबर से कॉल आ रही है, उसे ट्रेस करने की कोशिश की जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad