राजगढ़। मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में जीरापुर में करवाचौथ की रात को एक महिला ने व्रत खोलने से पहले आत्महत्या कर ली। घटना के बाद महिला के परिजन उसे फंदे से उतार कर तत्काल अस्पताल ले गए थे। यहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया ,महिला का नाम कृष्णा बाई बताया जा रहा है, महिला ने आत्महत्या किन कारण के चलते की है इसका अभी पता नहीं चल पाया है, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जीरापुर के बस स्टैंड के पीछे रहने वाले रामचंद्र वर्मा की पत्नी कृष्णा ने करवा चौथ पर व्रत रखा था और व्रत खोलने से पहले ही उसने आत्महत्या कर ली, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और महिला के परिजन और पुलिसकर्मी उसे जीरापुर अस्पताल लेकर गए यहां पर महिला को मृत घोषित कर दिया गया। सोमवार की सुबह महिला के शव का पोस्टमार्टम करा कर पुलिस ने महिला के शव को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
