स्ट्राक मार्कीट में इन्वेस्टमेंट और ट्रेडिंग के नाम पर महिला से 2.87 करोड़ रुपए ठग लिए। महिला को व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ 200 प्रतिशत मुनाफे का झांसा दिया गया। सैक्टर-16 निवासी हरजीवन कौर इंवैस्ट किए रुपए निकालने लगी तो निकले नहीं। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। साइबर सैल ने जांच कर सैक्टर-16 निवासी हरजीवन कौर की शिकायत पर अज्ञात ठगों पर मामला दर्ज किया।
हरजीवन ने पुलिस को बताया कि ट्रेडिंग सीखना चाहती थी। पता चला कि मोतीलाल ओसवाल में प्रो. प्रभात कुमार निवेश सिखाने और भारतीयों की मदद करने के लिए दिल्ली में ध्रुव लर्निंग बिजनेस स्कूल खोल रहे हैं। शिकायतकर्ता को एक व्हाट्सएप ग्रुप में शामिल किया। प्रोफैसर के कहने पर 5000 हजार रुपए इंवैस्ट कर दिए। उन्हें 200 प्रतिशत मुनाफे का वायदा करते हुए और इंर्वेस्टमेंट के लिए कहा गया। महिला ने धीरे-धीरे प्रोफैसर के झांसे में आकर दो करोड़ 87 लाख इंवैस्ट कर दिए। शिकायतकर्ता पैसे निकाले लगी तो बहाना बनाए जाने लगे। ठगी का अहसास होने पर पुलिस को शिकायत दी। साइबर सैल ने जांच के बाद अज्ञात ठगों पर मामला दर्ज किया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad