जबलपुर। ई रिक्शा में सवार होकर जा रही महिला के बगल से निकले वाहन से हाथ टकरा गया। टक्कर से महिला का हाथ कटकर गिर गया। घटना के बाद महिला को अस्पताल ले जाया गया। कटा हाथ सड़क पर स्थानीय पार्षद ने देखा तो पुलिस को खबर की। जिसके बाद पुलिस ने कटे हाथ को महिला मरीज के पास अस्पताल में पहुंचाया। डॉक्टर्स उसे जोड़ने की कोशिश कर रहे है।
महिला के साथ उसकी बहन भी थी
गोहलपुर थाना प्रभारी प्रतीक्षा मार्को ने बताया कि पनागर निवासी नीतू पटेल अपने दो बच्चों के साथ गुरुवार को शहर आई थी। वह आटो से ग्वारीघाट गई। वहां से दोपहर में वह लौटी। वह ई रिक्शा में सवार थी। उसके साथ उसकी बहन भी थी। नीतू का हाथ ई रिक्शा से बाहर निकला था।
नीतू का हाथ कोहनी से कट गया
गोहलपुर के पास पहुंचे ही थे कि बाजू से एक वाहन निकला। वह वाहन सीधे नीतू की कोहनी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नीतू का हाथ कोहनी से कट गया। खून से लथपथ नीतू को बहन अस्पताल लेकर रवाना हुई, इस दौरान उसका कटा हुआ हाथ वहीं गिर गया।
अस्पताल में पता चला कि कटा हाथ है ही नहीं
नीतू अस्पताल पहुंची, तो पता चला कि कटा हुआ हाथ है ही नहीं। इधर इसी दौरान स्थानीय पार्षद शफीक हीरा की नजर सड़क किनारे पड़े कटे हाथ पर पड़ी। उन्होने इसकी सूचना गोहलपुर पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। जांच की, तो पता चला कि हाथ नीतू का है। जिसके बाद पुलिस ने हाथ को अस्पताल पहुंचाया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
