इश्क में अंधा इंसान क्या-क्या कर जाता! पत्नी ने अपनी बहनों के साथ पकड़ी पति की बाजू और आशिक ने…

पंजाब

लुधियाना : गांव गिल में एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपनी 2 बहनों, प्रेमी व उसके दोस्त के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी। पुलिस ने 5 आरोपियों को काबू कर लिया आरोपियों ने मारपीट कर व्यक्ति को गंभीर हालत में किसी के खेतों में फैंक दिया। जब राहगीरों ने खेतों में उसे लहूलुहान हालत में देखा तो खेतों के मालिक को सूचित किया जिसने पुलिस को बताया। पता चलते ही थाना सदर की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जब व्यक्ति को गंभीर हालत में देखकर गांव के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी पुलिस को चकमा देने के लिए खुद ही उसको अस्पताल लेकर गए जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान पुलिस ने पवन कुमार के रूप में की है। पुलिस ने नंबरदार गुरदियाल सिंह के बयान पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की पहचान पुलिस ने मृतक पवन कुमार की पत्नी पुनीता मिश्रा, उसकी बहन डॉली मिश्रा, गायत्री मिश्रा, राजन शुक्ला व वरिंदर कुमार के रूप में की है। पुलिस ने मौके पर एक्टिवा व दातर भी बरामद किया है।

सब-इंस्पैक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया गया है। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान पता चला है कि पवन कुमार अपनी पत्नी पुनीता, साली डॉली मिश्रा व गायत्री मिश्रा के साथ रहता था। वह गांव में लेबर का काम करता था। मृतक पवन की पत्नी के अपने पति के दोस्त राजन शुक्ला के साथ अवैध संबंध थे जिसे लेकर अक्सर पवन कुमार का अपनी पत्नी व सालियों के साथ झगड़ा रहता था क्योंकि वह राजन के साथ संबंध होने को लेकर विरोध जताता था।

उसने कई बार राजन को अपने घर आने से मना भी किया था। वारदात से 2 दिन पहले भी इसी बात को लेकर उनका आपस में काफी झगड़ा हुआ था। 6 नवम्बर की रात को भी झगड़ा होने के बाद आरोपियों ने योजना बनाकर मर्डर कर दिया। आरोपियों ने बताया कि पवन की पत्नी व उसकी बहनों ने पवन कुमार को बाजुओं से पकड़ा और राजन तथा उसके साथी ने उस पर तेजधार हथियार से कई प्रहार किए जिसे बाद में लहूलुहान हालत में निकट के खेतों में फैंक दिया। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले को लेकर कार्रवाई की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *