इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के हीरानगर थाना क्षेत्र में बीते दिन थाने के खाली कमरे में युवकों द्वारा रील बनाई गई बनाई गई रील वायरल हो गई और पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों पर एक्शन लिया। जिसका परिणाम ये नज़र आया कि आरोपी पक्ष के परिजनों ने थाने पहुचकर जमकर हंगामा किया। मौके पर मौजूद भीड़ ने पुलिस के खिलाफ भी नारे लगाए और थाना प्रभारी ने काफी देर सुनने के बाद हाथ जोड़ते हुए मौजूद लोगों से कहा कि मेरा ट्रांसफर कर दो या मुझे गोली मार दो।
इसके बाद भीड़ से निकलकर एक युवक थाने के अंदर जा बैठा जिसका वीडियो वायरल हो रहा है। पूरे मामले को लेकर एडिशनल कमिश्नर अमित सिंह ने कहा कि यह जांच का विषय है और हमारे एसीपी मामले की जांच करेंगे भीड़ जमा होने और हंगामा को लेकर एडिशनल कमिश्नर मीडिया से बोले शासकीय कार्य में बाधा डालने वालों को बक्शा नहीं जाएगा। अमित सिंह ने यह भी कहा कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad