इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर के राजवाड़ा से निकलने वाली रंगपंचमी पर परंपरागत गेर के दौरान चैन स्नेचिंग करने वाले, आम जन पर जूते चप्पल चलाने वाले और भीड़ का फायदा उठाकर लड़कियों महिलाओं से छेड़खानी करने वाले लगभग 40 व्यक्तियों पर क्राइम ब्रांच द्वारा कार्रवाई की गई है। बड़ी बात यह है कि चैन स्नेचिंग करने वाली 6 से अधिक महिलाएं और पुरुष हरियाणा मेवात के गैंग के बताए जा रहे हैं। दरअसल इंदौर पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह द्वारा इस बार रंग पंचमी पर निकलने वाली परंपरागत गेर में इंदौर क्राइम ब्रांच को अलर्ट किया गया था।
वहीं बदमाशों के लिए खतरा बनी हुई तीसरी आंख कहे जाने वाले सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस ने हरियाणा मेवात गैंग की 6 महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया है, ये गैंग गेर में शामिल होकर महिलाओं के गले से सोने की चेन काटकर , झपटमारी कर फरार हो जाती थी, पुलिस के लिए इस गैंग को पकड़ना मुश्किल था।
मगर क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए चेन स्नेचिंग करने वाले,आम जन पर जूते चप्पल चलाने वाले और भीड़ का फायदा उठाकर लड़कियों महिलाओं से छेड़खानी करने वाले लगभग 40 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें महिलाएं भी शामिल हैं संभवतः यह प्रदेश का पहला मामला हो सकता है, जहां होली पर निकलने वाली गेर में 40 लोगों को गिरफ्तार किया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
