अशोकनगर। मध्य प्रदेश के अशोकनगर जिले में बुधवार को माता मंदिर के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई है। गुरुवार की सुबह जब लोगों ने शव को देखा तो तत्काल मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी गई। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल ले जाया गया।
युवक के बेटे का कहना है कि उसका पिता नशा का करता था जो बुधवार की रात को घर से बाहर जाना चाहता था। लेकिन जब परिजनों ने घर का दरवाजा बंद कर ताला लगा दिया तो छत से कूदकर भाग गया था, आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति शराब के नशे में ट्रेन की चपेट में आया होगा, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
