अनूपपुर। मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र में एक पिकअप अनियंत्रित हो गई और पलट गई इस हादसे में 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं बताया जा रहा है कि सभी अमरकंटक से दर्शन करके लौट रहे थे और पिकअप में 18 लोग सवार थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को अनूपपुर से 15 किलोमीटर पहले यह हादसा हुआ है हादसे में एक महिला और अमन नाम के युवक को शहडोल मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पिकअप में सवार सभी लोग कोतमा के गांव पंचायत कोठी के रहने वाले हैं यात्रियों का कहना है कि पिकअप चालक शराब के नशे में पिकअप चला रहा था, जिला चिकित्सालय में ड्यूटी डॉक्टर मोहम्मद ने बताया है कि अस्पताल में उपचार के लिए 11 लोगों को भर्ती कराया गया है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
