Teachers की भर्ती प्रक्रिया शुरू… जल्दी से खींच लें तैयारी, इस महीने अलॉट होंगे School

पंजाब

चंडीगढ़ : चंडीगढ़ शिक्षा विभाग ने सरकारी स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए कदम उठाते हुए शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया इन दिनों शुरू कर दी है। शिक्षा विभाग की ओर से आने वाले सप्ताह में सरकारी स्कूलों में बच्चों की रेशो को ध्यान में रखकर टी.जी.टी. पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने जा रहा है। जिसके लिए विभाग इन दिनों तैयारी पूरी करने में जुटा हुए है।

टी.जी.टी. स्थाई शिक्षकों को पर नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद मेडिकल प्रक्रिया को पूरा करना होगा। जिसके बाद इन्हें सरकारी स्कूलों में कार्य करने के लिए भेजा जाएगा। मेडिकल प्रक्रिया में समय लग जाता है। इन शिक्षकों को स्कूल अलॉट मई के अंतिम सप्ताह में किया जा सकेगा। विभाग की ओर से टी.जी.टी. के 303 पदों के लिए आवेदन मांगे गए थे, आने वाले दिनो में योग्य और सफल उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान करेगा। टी.जी.टी. के लिए 60397 उम्मीदवारों ने आवदेन किया था। सफल उम्मीदवारों की मैरिट सूची जारी की जा चुकी है। सिर्फ योग्य उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने हैं।

पिछली नियमित टीजीटी की भर्ती 2015 में

शिक्षा विभाग की ओर से जे.बी.टी. के 398 पदों में से 281. एन.टी.टी. के 100 पदों पर 68. पी.जी.टी. के 98 पदों पर 78 और स्पैशल एजुकेटर के 98 पदों के लिए प्रक्रिया में 40 स्पैशल एजुकेटर को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जा चुके हैं। इनमें से कई शिक्षकों का मैडिकल जांच के बाद स्टेशन प्रदान किए जा चुके हैं। शिक्षा विभाग ने ट्रेड मैजुएट टीचर्स टी.जी.टी. के 303 पदों के लिए 26 फरवरी, 2024 से आवदेन प्रक्रिया आनलाइन शुरू हुई थी। शिक्षा विभाग ने अंतिम नियमित टी.जी.टी. पदों की भर्ती वर्ष 2015 में की थी।

आवदेन मांगे गए

टी.जी.टी. में डी.पी.आई. में 35, अंग्रेजी 14. फाइन आटर्स 54. हिंदी 17. होम साइंस 19. गणित 8. संगीत 15. पंजाबी 19, संस्कृत 24. साइस मैडिकल 26. साइंस नॉन मैडिकल 48, सोशल साइंस 24 पदों के लिए आवदेन मांगे गए हैं। टी.जी.टी. कैडर के लिए 136 सामान्य, 82 ओ.बी.सी., 55 एस.सी. और 30 ई. डब्ल्यू.एस. वर्ग से भरी जाएगी। 66 सरकारी स्कूलों में स्थायी टी.जी.टी. की जाएगी। नए भर्ती शिक्षकों के लिए कार्यक्रम आयोजित कर नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे। हरसुंहिद्रपाल सिंह बराड़, निदेशक स्कूल शिक्षा विभाग।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry