Sunanda Sharma के बाद अब इस मशहूर सिंगर ने खोले राज, CM Mann को Tag की Insta Story

पंजाब

 सुनंदा शर्मा के बाद एक और पंजाबी सिंगर के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। मशहूर पंजाबी सिंगर ने खुद इस बारे में जानकारी सांझा की है। दरअसल, पंजाबी सिंगर काका ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर कर उनके साथ हो रही धोखाधड़ी की जानकारी दी है। सिंगर काका ने बताया कि उन्हें और उनके परिवार को एक कंपनी स्काई डिजिटल, पिंकी धालीवाल और करण धालीवाल द्वारा परेशान किया जा रहा है। 2 साल से करण धालीवाल और पिंकी धालीवाल हमारी कमाई खा रहे हैं। जो धोखाधड़ी सुनंदा शर्मा के साथ हुई है वहीं मेरे साथ हो रही है।

सिंगर काका ने कहा कि, उन्होंने ये स्टोरी शेयर कर पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान व उनकी पत्नी गुरप्रीत कौर को टैग की है। उल्लेखनीय है कि सुनंदा ने अपनी पोस्ट में मुख्यमंत्री भगवंत मान को टैग करके भी अपील की थी। सुनंदा ने लिखा है कि इस महान देश और इस महान राज्य पंजाब के एक गौरवशाली नागरिक के चलते मैं माननीय मुख्यमंत्री से केवल यही उम्मीद कर रही हूं कि वे एक नागरिक के रूप में मेरे अधिकारों की रक्षा करेंगे, ताकि एक युवा कलाकार के रूप में मैं बड़ी सफलता हासिल कर सकूं और इस महान राज्य पंजाब का अच्छा नाम रोशन कर सकूं। वहीं, सुनंदा शर्मा की शिकायत पर पुलिस ने पंजाब के मशहूर म्यूजिक प्रोड्यूसर पुष्पिंदर धालीवाल उर्फ ​​पिंकी धालीवाल के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry