Sukhbir Badal पर हमले की CCTV फुटेज न देने पर CM मान का Tweet,पढ़ें…

पंजाब

चंडीगढ़: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बयान दिया है कि सुखबीर बादल पर फायरिंग की घटना की जांच चल रही है। उन्होंने ट्वीट किया कि श्री दरबार साहिब में जो घटना हुई है  SGPC द्वारा हमे फुटेज मुहैया नहीं करवाई गई। इसके बाद हमें हाईकोर्ट जाना पड़ा। हाईकोर्ट के दखल के बाद सी.सी.टी.वी. फुटेज मिली है।

PunjabKesari

मुख्यमंत्री मान ने कहा कि हम इस हमले की गंभीरता से जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें 2-3 दिन की फुटेज मिली है, जिसमें पता लगाया जाएगा कि हमलावर वहां कितनी बार आया और किससे मिला? इसके बाद सब खुलासा हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून व्यवस्था के मामले में पंजाब देश में दूसरे नंबर पर है। उन्होंने कहा कि चाहे कोई व्यक्ति विशेष हो या आम नागरिक, हम किसी पर किसी भी तरह का हमला बर्दाश्त नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *