अमृतसर : बीते दिन शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के दफ्तर में कर्मचारियों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान एक कर्मचारी द्वारा सरे कर्मचारी पर तलवार से हमला कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एस.जी.पी.सी. के धर्म प्रचार के कर्मचारी सुखबीर सिंह ने अकाउंट ब्रांच के सेवादार दरबारा सिंह पर तलवार से हमला कर दिया।
इस दौरान पुलिस ने आरोपी द्वारा किए गए हत्या के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुखबीर सिंह के दोनों बेटों पर केस दर्ज कर दिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी अपने दोनों बेटों के साथ हत्या करने आया था जिसके बाद पुलिस ने सुखबीर सिंह के साथ-साथ उसके बेटों अर्श और साजन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल तीनों फरार हैं और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। बताया जा रहा है कि सुखबीर सिंह और दरबारा सिंह के बीच पारिवारिक विवाद था जो बढ़कर जानलेवा हमले तक पहुंच गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
