पुलिस ने एक सरकारी स्कूल के टीचर को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार मैथ्स के टीचर पर आरोप हैं कि वह छात्राओं के साथ छेड़छाड़ करता था। इस सबंध में परिजनों द्वारा एस.एस.पी. को दी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने टीचर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि टीचर शिकायत के बाद भी छात्राओं को धमकाता था।
वहीं इसे लेकर टीचर सोनू सिंह ने कहा कि यह पुराना मामला है और इसकी अभी पड़ताल नहीं हुई है। इसके बाद भी पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उसे झूठे केस में फंसाया जा रहा है। वहीं थाना प्रमुख सिटी साउथ गुलजिंदरपाल सिंह सेखों ने जानकारी देते हुए कहा कि सरकारी स्कूल का टीचर सोनू सिंह छात्राओं से छेड़ छाड़ करता था। इसे लेकर छात्राओं के परिजनों ने स्कूल की महिला अध्यापकों से बात की थी। इसके बाद सोनू सिंह छात्राओं को धमकी देने लगा। इसके चलते परिजनों ने एस.एस.पी. मोगा को शिकायत दी है। थाना सिटी साउथ में टीचर सोनू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है और आगे कारवाई शुरू कर दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad