फरीदाबाद: फरीदाबाद लोकसभा के जटोला गांव के सरपंच के बेटे का रास्ते में गाड़ी हटाने को लेकर हुआ मामूली विवाद उस समय बड़ा रूप ले गया जब करीब 25 से 30 लोगों ने गांव के सरपंच गिरराज जटोला के घर पर ही हमला बोल दिया। बताया जा रहा है कि हमलावर जटोला गांव स्थित सरपंच के निवास पर पहुंचे और वहां ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में सरपंच के भाई संजय को दो गोलियां लगी हैं, जबकि सरपंच गिरराज जटोला भी गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दोनों घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
फिलहाल पूरे गांव में इस घटना के बाद तनाव का माहौल बना हुआ है। हैरानी की बात यह है कि रास्ते में गाड़ी हटाने जैसी छोटी सी बात ने इतना बड़ा और हिंसक रूप ले लिया, जिसमें सरपंच और उनके परिवार को जानलेवा हमले का सामना करना पड़ा। अब देखना होगा कि पुलिस इस मामले में आरोपियों को कब तक गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचती है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
