संसद में बहस के दौरान 4 फरवरी को हुए बवाल पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सख्त आपत्ति जताई है. उन्होंने पीएम की सीट के कांग्रेस की महिला सांसदों के पहुंचने और हंगामा करने पर कहा, ” कांग्रेस पार्टी को अपने MPs के सबसे घटिया बर्ताव पर गर्व है!! अगर हमने सभी BJP MPs को नहीं रोका होता और महिला MPs को कांग्रेस MPs से भिड़ने नहीं दिया होता, तो बहुत बुरा सीन होता.”
यह कहते हुए उन्होंने एक्स पर एक वीडियो भी शेयर की जिसमें कांग्रेस के महिला सांसद सीनियर सांसदों और पीएम की सीट के करीब एक बैनर दिखाती हुई दिख रही हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि विपक्ष और सत्ता पक्ष के सांसदों में गहमागहमी भी हो रही है. किरेन रिजिजू ने यह भी कहा कि संसद की गरिमा और पवित्रता की रक्षा करना हमारी बहुत बड़ी ज़िम्मेदारी है.
किस हंगामे पर भड़के रिजिजू?
4 फरवरी 2026 को लोकसभा में कांग्रेस की महिला सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया था. यह घटना राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव की चर्चा के दौरान हुई, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदन में अपना जवाब देना था. इसकी अहम वजह विपक्ष (खासकर कांग्रेस) एक बीजेपी सांसद द्वारा पूर्व कांग्रेस प्रधानमंत्रियों (जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी आदि) पर लगाए गए आरोपों और किताबों से पढ़े गए बयानों का विरोध कर रहा था.
महिला सांसदों ने बैनर और तख्तियां लेकर सदन के वेल में प्रवेश किया, नारेबाजी की और प्रधानमंत्री की सीट के आसपास पहुंचकर उसे घेर लिया. सरकार इसको संसद की गरिमा का अपमान बता रही हैं, वहीं कांग्रेस का पक्ष है कि यह शांतिपूर्ण विरोध था.
बीजेपी की महिला सांसदों ने लिखा पत्र
भारतीय जनता पार्टी की महिला सांसदों ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को पत्र लिखा है. लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान हुए हंगामे, प्रधानमंत्री की सीट घेरने और कागज़ फाड़ने के संदर्भ में पत्र लिखकर BJP सांसदों ने विपक्षी महिला सांसदों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
