इस्लामिक कलैंडेर का पहला महीना शुरू हो गया है. यानी मुहर्रम का महीना. इस्लाम के इतिहास में यह महीना काफी अहमियत रखता है. एक ऐसी तारीख को बयान करता है जो बताता है कि इस्लाम ने कैसे जुल्म के खिलाफ खड़ा होना सिखाया. सच और इंसाफ के लिए अपनी जान की भी परवाह नहीं की.
मुहर्रम के महीने को कर्बला की जंग के लिए याद रखा जाता है. एक ऐसी जंग जिसका जिक्र करने पर भी आज भी आंखों में आंसू आ जाते हैं. लेकिन आज जहां पहले हम आपको बताएंगे कि कर्बला की जंग क्या थी, यह क्यों हुई. वहीं, हम बात करेंगे कि जहां इस जंग में पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन के साथ ही पैगंबर मोहम्मद के खानदान के कई लोग शहीद हुए. वहीं, कैसे इस्लाम की बेटियों यानी महिलाओं ने जंग में अहम किरदार निभाया. हजरते जैनब के एक खुतबे ने कैसे यजीद (जालिम बादशाह) के तख्त-ओ-ताज को हिला कर रख दिया.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
