Meerut Central Market: मेरठ में कोहराम! सेटबैक हटाने के आदेश के खिलाफ सड़क पर उतरे लोग, घरों पर लगाए ‘पलायन’ के पोस्टर

उत्तर प्रदेश

Meerut News: उत्तर प्रदेश में मेरठ के सेंट्रल मार्केट में 859 भूखंडों का सेटबैक छोड़ने के आदेश सुप्रीम कोर्ट ने सुना दिए हैं. इस आदेश के बाद इन भवनों में रह रहे लोगों के मन में गुस्सा है और आदेश से नखुश हैं. लोगो ने अब धरना शुरू कर दिया है. हाथ में पलायन के पोस्टर ले लिए हैं. धरने के दौरान एक व्यक्ति की तबियत बिगड़ गई जिसके बाद उनकी बेटी का गुस्सा फूट पड़ा और आवास विकास के लिए खूब खरीखोटी सुनाई. इसका अब सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहा है.

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब मेरठ सेंट्रल मार्केट के न तो व्यापारियों को कोई उम्मीद बची है और न ही अब भवन मालिकों को. कोर्ट ने अपने आदेश में सबको सेटबैक छोड़ने का आदेश दिया है. इस आदेश के बाद से व्यापारी ही नहीं अब भवन मालिकों के माथे पर भी चिंता की लकीरें देखी जा सकती है. दरअसल में हुआ यू की जब मकान बनाए जा रहे थे, तब न तो भवन मालिकों ने नियम का ध्यान रखा और न ही आवास विकास के अधिकारियों ने उस समय कोई कार्रवाई की.

लोगों ने क्या कहा?

अब भवनों के मालिकों का कहना है कि 100 गज का मकान नहीं है और इसमें सेटबैक छोड़ने के लिए कहा जा रहा , लोगों ने बताया कि बहुत से ऐसे भवन है जो लेवल 60 गज के हैं. यहां सेटबैक जैसा नियम कैसे मान लिया जाए? लोगों ने नाराजगी जताते हुए धरने पर बैठ गए हैं. महिलाएं और बच्चियां टेंट लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. महिलाओं इस दौरान हाथ में पोस्टर ले रखा था. नारेबाजी की गई, महिलाओं ने नारे लगाते हुए कहा कि जन-जन की यही पुकार, बचा लो मेरा घर परिवार. वहीं बच्चियों ने भी हाथ में पोस्टर लेकर विरोध किया.

प्रदर्शन के दौरान बिगड़ी तबीयत

इसी को लेकर व्यापारियों के इलावा भवन मालिकों ने भी अब विरोध शुरू कर दिया है. इस बीच एक व्यक्ति की हालत भी खराब हो गई, जिसको देख उनकी बेटी आग बबूला हो गई और आवास विकास के अधिकारियों को जमकर खरीखोटी सुनाई. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry