Madanwada Naxal Operation: मदनवाड़ा के जंगलों में नक्सलियों के हथियारों का जखीरा बरामद; मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी में ज्वाइंट फोर्स का बड़ा एक्शन

छत्तीसगढ़

मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी: नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियान में मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी जिले की पुलिस को एक बड़ी सफलता हासिल हुई है. आज सुबह मदनवाड़ा थाना क्षेत्र के घने जंगलों में नक्सलियों का एक बड़ा हथियारों का डंप बरामद किया गया, इस क्षेत्र में नक्सली गतिविधियां लंबे समय से सक्रिय रही हैं, लेकिन सुरक्षा बलों के निरंतर प्रयासों से अब नक्सलियों पर लगातार दबाव बढ़ता जा रहा है.

डीआरजी, आईटीबीपी और जिला पुलिस का ज्वाइंट ऑपरेशन

पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह के नेतृत्व में डीआरजी, आईटीबीपी और जिला पुलिस की संयुक्त टीम ने यह सुनियोजित ऑपरेशन चलाया. टीम आज तड़के सुबह मदनवाड़ा थाना से मात्र तीन किलोमीटर दूर कलवर, कोवाचीटोला और उइकाटोला के बीच स्थित घने जंगल में पहुंची. सूचना के आधार पर की गई इस तलाशी में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखा गया बड़ा डंप सामने आया.

AK 47, इंसास राइफल और मैगजीन मिला

ज्वाइंट फोर्स को मौके से एक एके-47 राइफल, एक इंसास राइफल और कई मैगजीन बरामद की गई हैं.

मदनवाड़ा के जंगलों में सर्च ऑपरेशन

पुलिस अधीक्षक वायपी सिंह ने खुद इस अभियान का नेतृत्व किया और मौके पर पहुंचकर पूरे ऑपरेशन की निगरानी की. एसपी सिंह ने बताया कि टीम ने अत्यंत सावधानी और गोपनीयता बनाए रखते हुए यह कार्रवाई की, जिससे नक्सलियों को कोई भनक नहीं लगी. वर्तमान में सुरक्षा बलों की टीम ने पूरे इलाके को घेर लिया है और सघन एरिया सर्च अभियान चलाया जा रहा है.

जंगल के आसपास संभावित अन्य छिपे हुए डंप या नक्सली सदस्यों की तलाश जारी है. जंगल की ऊबड़-खाबड़ भौगोलिक स्थिति और घनी वनस्पति के कारण सर्च अभियान चुनौतीपूर्ण है, फिर भी सुरक्षा बल पूरे समर्पण के साथ काम कर रहे हैं. बता दें 31 मार्च नक्सलवाद खात्मे की डेडलाइन है. इससे एक दिन पहले बड़ी सफलता मिली है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry