Ludhiana में अज्ञात व्यक्ति का मिला शव, इलाके में फैली सनसनी

पंजाब

मुल्लांपुर दाखा : लुधियाना के मुल्लांपुरा दाखा में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। थाना दाखा की पुलिस ने व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। जांच अधिकारी एसआई सुरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र 40-45 वर्ष प्रवासी मजदूर का लग रहा है। इसकी दाढ़ी व बाल कटे हुए हैं, इसने लाल रंग की टी-शर्ट, नीले रंग की बॉक्सी जैकेट पहन रखी है।

पुलिस ने बताया कि, शव एक दिन पुराना लग रहा है, जिसे पहचान के लिए 72 घंटे के लिए लुधियाना के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। कोई भी व्यक्ति जो उसे पहचानता है, वह दाखा पुलिस स्टेशन से संपर्क कर सकता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry