Kurukshetra Baisakhi Mahotsav: कुरुक्षेत्र में पहली बार सरकारी स्तर पर बैसाखी महोत्सव, आसमान में दिखेगा अद्भुत ड्रोन शो

हरियाणा

कुरुक्षेत्र: केडीबी मेला ग्राउंड में 13 और 14 अप्रैल को राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव का आयोजन होने जा रहा है. यहां बैसाख उत्सव और बसंत पंचमी पर दंगल, पंतगबाजी, पगड़ी कम्पीटीशन का आयोजन होगा. उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने तैयारियों को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं.

परंपरागत सांस्कृतिक विरासत की दिखेगीः उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि “कुरुक्षेत्र सिख गुरुओं की पावन धरा पर प्रदेश सरकार की तरफ से बैसाखी महोत्सव 2026 का बड़े स्तर पर आयोजन किया जा रहा है. इस महोत्सव का आयोजन 13 और 14 अप्रैल को केडीबी मेला ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा. बैसाखी महोत्सव में देश की परंपरागत सांस्कृतिक विरासत के झरोखे देखने को मिलेंगे.”

सीएम नायब सिंह सैनी करेंगे कार्यक्रम का उद्घाटनः उपायुक्त ने कहा कि “मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 अप्रैल को राज्य स्तरीय बैसाखी महोत्सव 2026 का उद्घाटन करेंगे. कार्यक्रम में मंत्री, सांसद और विधायकगण भी शिरकत करेंगे. इस दो दिवसीय महोत्सव का मुख्य आकर्षण का केंद्र ड्रोन शो रहेगा. इस ड्रोन शो के लिए एक निजी एजेंसी को हायर किया गया है. एजेंसी ड्रोन शो के लिए लगभग 500 ड्रोन का प्रयोग करेगी और आकाश में रंग बिरंगी लाइटों से बैसाखी महोत्सव के अहम लम्हों को दिखाने का अनोखा प्रयास किया जाएगा.”

बड़े स्तर पर बैसाखी महोत्सव का होगा आयोजन: इस पावन धरा पर पहली बार जहां बड़े स्तर पर बैसाखी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है, वहीं पहली बार ही कुरुक्षेत्र में ड्रोन शो देखने को मिलेगा. इस कार्यक्रम के लिए कुरुक्षेत्र ही नहीं प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को आमंत्रित किया जा रहा है.

बेहतरीन कलाकार देंगे अपनी प्रस्तुतिः उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि “14 अप्रैल को होने वाले ड्रोन शो का दृश्य कार्यक्रम के साथ-साथ आसपास के क्षेत्र के लोग भी देख पाएंगे. इस वैशाखी महोत्सव में स्कूलों, कॉलेजों के कलाकारों के साथ-साथ हरियाणा कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की तरफ से भी बेहतरीन कार्यक्रमों की प्रस्तुति रहेगी.

पगड़ी और दंगल प्रतियोगिता का होगा आयोजनः इसके अलावा जगह-जगह शेल्फी प्वाइंट, प्रदेश सरकार की प्रगति को दर्शाती प्रदर्शनी और 70 से ज्यादा स्टॉल भी लगाए जाएंगे. इस दो दिवसीय महोत्सव को यादगार और सफल बनाने में प्रशासन की तरफ से कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी. उन्होंने कहा कि “बैसाखी महोत्सव में पंतगबाजी, पगड़ी प्रतियोगिता, दंगल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा.”

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry