जालंधर: शहर के थाना बस्ती शेख में चोरों ने 2 मेडिकल की दुकानों को निशाना बनाया। चोरों ने डिंपी मेडिकल स्टोर और सुप्रीम मेडिकल स्टोर के शटर तोड़ दिए। इस दौरान डिंपी मेडिकल स्टोर से चोर 15 से 20 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए जबकि सुप्रीम मेडिकल स्टोर से नकदी चोरी होने से बचाव रहा।
दोनों दुकानदारों ने घटना की सूचना थाना बस्ती बावा खेल की पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थाना 7 के अधिकारी सतपाल ने बताया कि पीड़ित दुकानदारों के बयान दर्ज कर लिए है। जल्द चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, जांच अधिकारी ने कहा कि डिंपी मेडिकल स्टोर से 10 हजार की नगदी चोरी हुई है। पीड़ित दुकानदार ने बताया कि आज सुबह जब वह दुकान पर आए तो देखा कि चोरों द्वारा शटर को तोड़कर थोड़ा सा ऊपर उठाया हुआ था।
इस दौरान तिजौरी से 15 से 20 हजार की नकदी और कुछ कीमती दवाईयां लेकर चोर फरार हो गए। वहीं दूसरी तरफ बस्ती शेख अड्डा में सुप्रीम मेडिकल स्टोर की दुकान में चोरों द्वारा शटर तोड़ने को लेकर जांच अधिकारी ने कहा कि वहां जाकर भी मामले की जांच की जाएंगी। हालांकि सुप्रीम मेडिकल स्टोर के संचालक ने कहा कि दुकान से नकदी चोरी होने से बचाव रहा, लेकिन चोरों द्वारा शटर को नुकसान पहुंचाया गया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad