फिरोजपुर : इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक एक लड़की की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर इंस्टाग्राम आई.डी. पर अपलोड की गई। इसके आरोप में थाना साइबर क्राइम फिरोजपुर की पुलिस द्वारा एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
यह जानकारी देते हुए ए.एस.आई. रेशम सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता महल सिंह ने पुलिस अधिकारियों को दी गई लिखित शिकायत और बयानों में बताया कि हरमनदीप सिंह निवासी मलमोहरी ने उसकी बेटी की फोटो पर आपत्तिजनक शब्द लिखकर उसे इंस्टाग्राम आई.डी. पर पोस्ट किया है। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%