सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए आज के नए रेट जारी हो गए है। गुरुवार को जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार 24 कैरट सोने की कीमत 126,500 दर्ज की गई है जबकि बुधवार को 24 कैरट सोना 126,400 रिकार्ड हुआ हैं। वहीं 22 कैरेट सोना आज की तारीख में 117,650 है । बात करें चांदी की तो 23 k चांदी आज 123,340 दर्ज की गई है।
उधर, MCX पर सोना करीब ₹1,23,003 पर और चांदी में 0.71 फीसदी की तेजी है, ये ₹1,56,201 के आसपास कारोबार कर रही थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी चांदी में बढ़त और सोने में नरमी का माहौल बना हुआ है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी के वायदा कारोबार की शुरुआत तेज और सोने की सुस्त रही। Comex पर सोना 4,079.90 डॉलर प्रति औंस के भाव पर खुला। पिछला क्लोजिंग प्राइस 4,082.80 डॉलर प्रति औंस था। खबर लिखे जाने के समय यह 5.10 डॉलर की गिरावट के साथ 4,077.70 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। सोने के भाव ने इस साल 4,398 डॉलर के भाव पर सर्वोच्च स्तर छू लिया।
Comex पर चांदी के वायदा भाव 51.06 डॉलर के भाव पर खुले। पिछला क्लोजिंग प्राइस 50.85 डॉलर था। खबर लिखे जाने के समय यह 0.28 डॉलर की तेजी के साथ 51.13 डॉलर प्रति औंस के भाव पर कारोबार कर रहा था। इसके भाव 53.76 डॉलर का उच्च स्तर छू चुके हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
