होटल में रूम बुक करने को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, अब रूम बुक करवाने का तरीका जल्द ही बदलने वाला है। रूम बुक करवाने करवाने के लिए अब सरकार आधार वेरिफिकेशन के नियमों में बदलाव करने जा रही है। पहले जहां Aadhaar Card को पहचान के प्रमाण के तौर पर देना जरूरी था। नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नया बदलाव किया जा रहा है। बता दें कि अब तक होटल में रूम बुक करते समय आधार कार्ड दिखाना जरूरी था, लेकिन जल्द ही यह प्रक्रिया आसान होने जा रही है।
नए बदलाव से होटल में रूम बुकिंग और अन्य सेवाओं के लिए Aadhaar Card की हार्ड कॉपी नहीं देनी पड़ेगी। इससे लोगों के लिए Aadhaar Card का इस्तेमाल और भी सुरक्षित और सुविधाजनक हो जाएगा। सरकार ने आधार वेरिफिकेशन के लिए नए नियमों पर काम शुरू कर दिया है। नए नियमों के आधार के नए डिजिटल ऐप के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन और QR कोड स्कैनिंग के जरिए आपकी पहचान सत्यापित की जाएगी।
आधार से जुड़े कार्यों के लिए mAadhaar ऐप का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन नया ऐप पूरी तरह से एक नए और सुधारित अनुभव के साथ आया है। अब लोग बिना किसी दिक्कत के, केवल क्यूआर कोड स्कैन करके और फेस स्कैन के जरिए से अपनी पहचान को डिजिटल तरीके से वेरिफाई कर सकेंगे। आधार वेरिफिकेशन के लिए अब आपको बस ऐप में क्यूआर कोड स्कैन करना होगा, फिर फेस स्कैन के जरिए अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी। इस ऐप की टेस्टिंग अभी एक छोटे समूह के लिए की जा रही है, लेकिन जैसे ही यह पूरी तरह से तैयार होगा, यह ऐप देशभर में सभी नागरिकों के लिए उपलब्ध कर दिया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad