चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओ.एस.डी. राजबीर सिंह ने बिक्रम सिंह मजीठिया को कानूनी नोटिस भेजा है। राजबीर ने कहा है कि मजीठिया के बयान से मेरी छवि खराब हुई है। इस मामले में मजीठिया को 48 घंटे के अंदर लिखित में माफी मांगनी होगी। राजबीर सिंह ने कहा है कि अगर मजीठिया ने 48 घंटे के अंदर माफी नहीं मांगी तो वह कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।
दरअसल बिक्रम सिंह मजीठिया ने पिछले दिनों राजबीर सिंह पर कई आरोप लगाए थे। मजीठिया ने राजबीर सिंह पर पैसों के लेनदेन का आरोप लगाया था। अब राजबीर सिंह की ओर से कहा गया है कि मजीठिया के बयान से उनकी छवि खराब हुई है। इसलिए मजीठिया को 48 घंटे के अंदर माफी मांगनी होगी, नहीं तो वह कोर्ट में मानहानि का केस दायर करेंगे।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%