CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, Hospital में भर्ती

पंजाब

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत खराब चल रही है। सुबह खबर आई थी कि मुख्यमंत्री मान को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री के कई टेस्ट लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट आनी बाकी है। हालांकि, यह भी कहा जा रहा है कि कोई खतरे वाली खबर नहीं है। क्योंकि मुख्यमंत्री रूटीन चेकअप के लिए अस्पताल गए हैं। यहां बताना होगा कि कुछ दिन पहले मुख्यमंत्री भगवंत मान के गिरने की खबर सामने आई थी, जिसके बाद कयास लगाए गए थे कि भगवंत मान की तबीयत खराब है।

इस मामले पर बेशक मुख्यमंत्री ने सफाई दी थी कि वह गिरे नहीं बल्कि जूतों के तसमें बांध रहे थे। आधिकारिक तौर पर न तो किसी ने इस बात की पुष्टि की है कि वह बीमार हैं और न ही किसी ने इस चर्चा पर सफाई दी है, लेकिन मीडिया की ओर से यह खबर चर्चा का विषय है कि मुख्यमंत्री वास्तव में बीमार हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *