भोपाल : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के द्वारा हाल ही में जम्मू-कश्मीर, हरियाणा राज्य में विधानसभा निर्वाचन के दौरान भाजपा के केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देश पर कुल 6 विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव प्रचार संपन्न किए। इन विधानसभा क्षेत्रों में आज संपन्न हो रही मतगणना में परिणामों की स्थिति इस प्रकार है। चुनाव आयोग द्वारा मंगलवार को जारी किए गए रुझानों के अनुसार हरियाणा में भाजपा मजबूत वापसी की कगार पर है।
- जम्मू-कश्मीर सामा विधानसभा क्षेत्र में 30,000 से जीत।
- दादरी विधानसभा क्षेत्र में 3000 की लीड है।
- भिवानी विधानसभा क्षेत्र में 27000 की लीड है।
- बावनी विधानसभा क्षेत्र में 4000 से लीड है।
- तोसम विधानसभा में 9700 से लीड है।
- झज्जर विधानसभा क्षेत्र में मार्जिन लीड है।
इस प्रकार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के द्वारा राज्य से बाहर भाजपा के पक्ष में किए गए प्रचार-प्रसार में सफलता भारतीय जनता पार्टी को प्राप्त हुई।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
