Chhattisgarh Weather Update 2026: छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, चक्रवाती सिस्टम और द्रोणिका का दिखेगा असर; राजनांदगांव में भीषण गर्मी की शुरुआत

छत्तीसगढ़

रायपुर: मार्च का महीना खत्म होने को है. सूरज अपनी तपिश तेजी से बढ़ा रहा है. कई जिलों में तो तापमान अभी से 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. मौसम विभाग ने कहा है कि द्रोणिका और चक्रवात के बनने की वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट देखने को भी मिल रही है.

बदलेगा मौसम का मिजाज, चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग की मानें तो फिर से एक सिस्टम बना हुआ है और यह सिस्टम मध्य प्रदेश के ऊपर चक्रवात के रूप में दिखाई पड़ रहा है. इसके साथ ही एक द्रोणिका भी बनी हुई है जो विदर्भ की तरफ जा रही है. द्रोणिका और चक्रवात की वजह से छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा. अगले 4 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है.

मध्य प्रदेश के ऊपर बना चक्रवात और द्रोणिका

मौसम वैज्ञानिक एसके अवस्थी ने कहा, “आने वाले दो दिनों तक तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद 2 से 3 डिग्री तक अधिकतम तापमान में वृद्धि होगी. मध्य प्रदेश के ऊपर एक चक्रवात बना हुआ है. उसी के ऊपर से एक द्रोणिका भी बनी हुई है जो विदर्भ की तरफ जा रही है. इसके प्रभाव से तीसरे दिन दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होगी. चौथे दिन छत्तीसगढ़ के अन्य जगहों पर गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 5वें दिन फिर से दक्षिण छत्तीसगढ़ के एक दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है.”

चक्रवात और द्रोणिका का दिखेगा असर

मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान समय में मध्य छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 35 डिग्री से 37 डिग्री के आसपास चल रहा है. वहीं प्रदेश के दक्षिण छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान 33 डिग्री से लेकर 35 डिग्री तक है. उत्तर छत्तीसगढ़ में भी 33 से 35 डिग्री के आसपास अधिकतम तापमान है. मध्य प्रदेश के ऊपर बने चक्रवात का असर चौथे दिन छत्तीसगढ़ के सभी संभाग में देखने को मिल सकता है.

रायपुर में पिछले 5 सालों में मार्च के अंतिम सप्ताह में दर्ज किया गया तापमान

  • 2021 में रायपुर में अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री दर्ज किया गया
  • 2022 में रायपुर में अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री दर्ज किया गया
  • 2023 में रायपुर में अधिकतम तापमान 37.6 डिग्री दर्ज किया गया
  • 2024 में रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज हुआ
  • 2025 में रायपुर में अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री दर्ज किया गया

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry