Canada में पंजाबी कारोबारी की गोली मारकर हत्या, फैली सनसनी

पंजाब

 पंजाब के कारोबारी की हत्या करने की वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक, कनाडा के एबॉट्सफ़ोर्ड में उस समय सनसनी फैल गई जब आज एक प्रमुख पंजाबी कारोबारी की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दर्शन सिंह साहसी (उम्र 68) निवासी मूल रूप से दोराहा (राजगढ़ गांव) जिला लुधियाना के रूप में हुई है।

सूत्रों के अनुसार, घटना सुबह लगभग 9:22 बजे एबॉट्सफ़ोर्ड के टाउनलाइन इलाके में ब्लू रिज ड्राइव पर हुई, जहां अज्ञात लोगों ने मेहनती पंजाबी कारोबारी दर्शन सिंह साहसी को उनके घर के बाहर गोली मार दी। मृतक दर्शन साहसी मेपल रिज में कपड़ों की रीसाइक्लिंग का एक बड़ा कारोबार चलाता था। वे ‘केनम इंटरनेशनल’ का अध्यक्ष था, जिसे दुनिया की सबसे बड़ी कपड़ा रीसाइक्लिंग कंपनियों में से एक माना जाता है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद, पुलिस ने इलाके में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लगा दी और एहतियात के तौर पर आस-पास के स्कूलों को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया।