मुकेश अंबानी की Jio का ‘महा-धमाका’! Airtel और Vi के उड़े होश; पेश किया ऐसा प्लान कि देखते रह गए दिग्गज, जानें पूरी डिटेल्स

व्यापार

भारतीय टेलीकॉम ऑपरेटरों के मंथली परफॉर्मेंस पर TRAI (टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया) की नई रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट से पता चला है कि जनवरी 2026 में किस कंपनी ने कैसा परफॉर्म किया, भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने जनवरी में फिर से कमाल कर दिखाया. मुकेश अंबानी की जियो ने 1.6 मिलियन ( लगभग 16 लाख) नए यूजर्स को जोड़ा है जबकि एयरटेल और BSNL (भारत संचार निगम लिमिटेड) जैसे कॉम्पिटिटर्स ने 1.2 मिलियन (लगभग 12 लाख) और 0.4 मिलियन (लगभग 4 लाख) यूजर्स को नेटवर्स से जोड़ने में सफल रहे.

भारत की तीसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया लिमिटेड (VIL) ने 0.7 मिलियन (लगभग 7 लाख) यूजर्स को गंवा दिया. जेएम फाइनेंशियल की लेटेस्ट रिपोर्ट में बताया गया है कहा, Jio ने जनवरी 2026 में JioAirFiber को तेजी से आगे बढ़ाने की वजह से 0.78mn (लगभग 7.8 लाख) होम ब्रॉडबैंड सब्सक्राइबर्स को जोड़ा है.

Jio ने FWA (फिक्स्ड-वायरलेस एक्सेस) सेगमेंट में 0.25 मिलियन (लगभग 2.50 लाख) सब्सक्राइबर जोड़े हैं. इसमें UBR के आंकड़े शामिल नहीं हैं. Jio देश में UBR सर्विस देने वाला अकेला ऑपरेटर है. वायरलेस सेगमेंट में Jio के कुल 503.57 मिलियन यूजर, 384.91 मिलियन यूजर के साथ एयरटेल दूसरे नंबर पर और 128.97 मिलियन यूजर के साथ वोडाफोन आइडिया तीसरे नंबर पर है.

Vi Subscribers: घट रहे सब्सक्राइबर्स

देश में Jio के पास सबसे बड़ा मोबाइल सब्सक्राइबर बेस है. सिर्फ मोबाइल सब्सक्राइबर बेस ही नहीं, Jio सबसे बड़ा वायर्ड प्लेयर भी है. भारत में वायर्ड ब्रॉडबैंड स्पेस बढ़ रहा है और Jio के पास इसका सबसे बड़ा हिस्सा है. Vodafone Idea के सब्सक्राइबर लगातार कम हो रहे हैं और यह अच्छी बात नहीं है.

वोडाफोन आइडिया ने 5G लॉन्च करने के बाद भी अभी तक नए सब्सक्राइबर नहीं जोड़े हैं. Vi को बिजनेस में बड़ा बदलाव लाने के लिए यूजर्स जोड़ने की ज़रूरत है. जहां तक जियो और एयरटेल की बात है तो दोनों ही टेलीकॉम कंपनियां हर महीने नए यूज़र्स जोड़ रही हैं. BSNL कभी-कभी नए यूजर्स जोड़ रहा है. उम्मीद है कि वोडाफोन आइडिया भी जल्द ही नए यूज़र्स को जोड़ सकती है क्योंकि कंपनी बेहतर नेटवर्क प्रदान करने पर लगातार काम कर रही है.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry