पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया आज अमृतसर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सुबह सबसे पहले श्री दरबार साहिब में माथा टेका और उसके बाद वह दुर्ग्याना मंदिर पहुंचे। इस मौके राज्यपाल की पत्नी, पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर मौजूद रहे थे। इस दौरान सी.एम. मान ने कोई भी राजनीतिक बात करने से मना कर दिया।
आपको बता 2 सितंबर से विधानसभा सत्र शुरू होने जा रहा है। उससे पहले राज्यपाल अमृतसर दौरे पर पहुंचे। अमृतसर पहुंचे राज्यपाल को वहां की पुलिस ने गॉर्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया है। इसी के साथ दुर्ग्याना मंदिर की कमेटी द्वारा भी सभी का स्वागत किया गया। इस मौके पंजाब सरकार की पूर्व कैबिनेट मंत्री, बीजेपी की सदस्य और दुर्ग्याणा तीर्थ कमेटी को पहली महिला प्रधान प्रो. लक्ष्मीकांता चावला राज्यपाल उनकी पत्नी, सी.एम. मान व उनकी पत्नी को शॉल ओढ़कर सम्मानित किया गया।
गौरतलब है कि श्री दरबार साहिब नतमस्तक होने पहुंचे पंजाब के नए बने राज्यपाल ने कहा कि वह श्री दरबार साहिब आशीर्वाद लेने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब के राज्यपाल बनने के बाद यही अरदास करने आए हैं कि वह ईमानदारी से काम करें और जनता का सेवक बनकर काम करें। पंजाब व चंडीगढ़ के विकास लिए जो भी कर सकते हैं वह उन्हें अच्छे तरीके से जमीन पर उतार सकें। देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़े। वह अपने कार्य में हमेशा सफल रहें और अमन शांति बनी रहे। इसके लिए लोगों का सहयोग भी जरूरी है। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने बहुत-बहुत बधाई भी दी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad