Amritsar Airport पर आने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर, लिया गया बड़ा फैसला

पंजाब

अमृतसर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने अमृतसर के श्री गुरु रामदास अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आने वाले तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए एक बड़ा प्रयास किया है। एस.जी.पी.सी. ने सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में गुरबाणी कीर्तन का लाइव प्रसारण चलाने के लिए एयरपोर्ट के अंदर बड़ी  LED स्क्रीन लगा दी हैं।

देश-विदेश से आने-जाने वाले यात्री अब एयरपोर्ट पर ही श्री हरमंदिर साहिब में चल रहे गुरबाणी कीर्तन का आनंद ले सकेंगे। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी द्वारा आने वाले कुछ ही दिनों में ये स्क्रीन संगत को भेंट करेंगे। एस.जी.पी.सी . के इस काम की काफी सराहना हो रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *