Pawan Singh Song: ब्लॉकबस्टर हिट हुआ पवन सिंह का गाना Hari Hari Odhani, 200M का छूने जा रहा आंकड़ा, 'हरी हरी ओढ़नी' ने तोड़े रिकॉर्ड

 

Hari Hari Odhani Song: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह (Pawan Singh) अपने गाने को लेकर खूब चर्चा में रहते हैं। कई गाने उनके मिलियन में सुने जा चुके हैं. हरी हरी ओढ़नी (Hari Hari Odhani Pawan Singh) ने पहले ही रिकॉर्ड तोड़ा था। अब एक बार फिर यह गाना 200 मिलियन का आंकड़ा छूने जा रहा है।

भोजपुरी गाना (Bhojpuri Song) सुनने वालों की जुबान पर यह गीत है। इस गाने की चर्चा इसलिए क्योंकि फिर से यह गीत रिकॉर्ड तोड़ने जा रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/sABN7goDbZ8?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sABN7goDbZ8/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

पवन सिंह का यह गाना भी 200 मिलियन वाले हिट लिस्ट में शामिल हो जाएगा। गाने का म्यूजिक प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गाने के पीआरओ सोनू निगम हैं।

हरी हरी गाने को आशुतोष तिवारी ने लिखा है। गाने को डीआरएस म्यूजिक (DRS Music) से रिलीज किया गया है। यह गाना 2022 का ब्लॉकबस्टर बन गया है।

गाने में पवन सिंह के साथ डिंपल सिंह दिख रही हैं। दोनों एक साथ कई गाने में काम कर चुके हैं। पवन सिंह और डिंपल सिंह की जोड़ी शानदार लग रही है।

गाने के निर्माता धीरज सिंह हैं। हरी हरी ओढ़नी गाने में पवन सिंह के साथ अनुपमा यादव ने अपनी आवाज दी है।

बता दें कि गाने को 19 दिन में ही 100 मिलियन का व्यूज मिल चुका था। गाना चार नवंबर 2022 को रिलीज हुआ था।

गाने को लोग इतना पसंद कर रहे हैं कि अभी ये यूट्यूब पर नंबर पांच पर ट्रेंड कर रहा है। परिकल्पना दीपक सिंह का है। कोरियोग्राफर अमित चावला हैं।


इस गाने को अब तक 183 मिलियन व्यूज मिल चुका है। इसी तरह रेस में रहा तो बहुत जल्द 200 मिलियन पार कर जाएगा। पवन सिंह की दीवानगी इसी से झलकती है।

 हाल ही में पवन सिंह के होली 2023 के गीत भी रिलीज हुए हैं। वो भी यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं।

आधी रात में Nirahua का मचला मन, तेज बारिश में Nirhua ने Amrapali को बाहों में जमकर किया प्यार