कोंडागांव : ACB की टीम ने बीईओ दफ्तर के रिश्वतखोर बाबू को बेनकाब किया है. ये पूरा मामला राणापाल विकासखंड के बीईओ दफ्तर का है. मिडिल स्कूल सरपंच पारा राणापाल में तैनात सोनसिंह यादव 31 दिसंबर को रिटायर हुए. इसके बाद वो अपने पेंशन प्रकरण को लेकर बीईओ दफ्तर पहुंचे.लेकिन उन्हें पेंशन के बदले दफ्तर के चक्कर कटवाए जा रहे थे.
पेंशन चालू कराने के लिए मांगे 40 हजार
सोनसिंह ने आरोप गया कि कार्यालय का क्लर्क बाबू सतीश सोढ़ी ने पेंशन प्रकरण तैयार कर पेंशन चालू कराने के एवज में उनसे 40 हजार रुपए की अवैध मांग की थी. लगातार की जा रही इस मांग से सोनसिंह यादव मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रहे थे. मजबूरी और दबाव की स्थिति में उन्होंने भ्रष्टाचार के खिलाफ कदम उठाते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) जगदलपुर में शिकायत दर्ज कराई. शिकायत की पुष्टि के बाद ACB ने योजनाबद्ध तरीके से छापामार कार्रवाई की.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
