लातेहार: जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र स्थित ओकिया गांव में 23 वर्षीय एक नवविवाहित की मौत दहेज प्रताड़ना की वजह से हो गई. मृतक नवविवाहित के परिजनों का आरोप है कि दहेज के लिए उनकी बेटी को ससुराल वाले लगातार परेशान कर रहे थे और इसी वजह से उसकी गला दबाकर हत्या की गई है. पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया है और पूरे मामले की छानबीन शुरू कर दी है.
शादी के एक माह बाद नवविवाहित की मौत
दरअसल, लोहरदगा जिले के कूड़ु निवासी गुड़िया देवी की शादी गत 26 फरवरी को बालूमाथ थाना क्षेत्र के मुखिया गांव निवासी राहुल साहू के साथ हुई थी लेकिन शादी के एक माह बाद ही 29 मार्च की रात को नवविवाहित की मौत हो गई. शादी के बाद हाथों की मेहंदी का रंग भी नहीं उतरा था और बेटी की मौत हो जाने से गुड़िया के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
नवविवाहित के परिजनों ने लगाया दहेज प्रताड़ना का आरोप
जबकि नवविवाहित के ससुराल वालों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है. जबकि गुड़िया देवी के माता-पिता तथा अन्य परिजनों का कहना है कि गुड़िया की हत्या की गई है. नवविवाहित की मां ने आरोप लगाया कि पूरे रीति रिवाज और दान दहेज देकर उन्होंने अपनी बेटी का विवाह राहुल साहू से किया था लेकिन शादी के कुछ दिन बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा था.
मौत से पहले मां की हुई थी नवविवाहित की बात
बीती रात उनकी बेटी ने फोन कर उन्हें बताया था कि उनके पति किसी अन्य महिला से बात करते हैं और बार-बार दहेज के लिए प्रताड़ित करते हैं. नवविवाहित की मां का कहना है कि वे लोग सोमवार को गुड़िया के घर जाकर मामले में बातचीत करने वाले थे लेकिन उन्हें अचानक सूचना मिली कि गुड़िया की मौत हो गई है. परिजनों का कहना है कि जब वे लोग गुड़िया के ससुराल पहुंचे तो वहां उसका शव पड़ा हुआ था.
पुलिस ने कब्जे में शव
मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गया और मृतक नव विवाहिता का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदस्य अस्पताल भेज दिया है.
पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है. परिजनों के आवेदन के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है: अमरेंद्र कुमार, थाना प्रभारी
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
