पंजाब में विश्व स्तरीय सड़कों का मजबूत नेटवर्क स्थापित कर रही है आप सरकार- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास किया

पंजाब

फाजिल्का, 22 मार्च 2026

पंजाब भर में विश्व स्तरीय सड़कों का विशाल नेटवर्क स्थापित करते हुए आम आदमी पार्टी की सरकार ने बुनियादी ढांचे के विकास में तेजी लाई है, जिसके तहत पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज फाजिल्का जिले के जलालाबाद में 300 किलोमीटर नई सड़कों का शिलान्यास रखा और 350 किलोमीटर के नवीनीकरण का काम शुरू करवाया। मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि पंजाब में भ्रष्टाचार की आड़ में बनने वाली घटिया-मानक वाली सड़कों के निर्माण का युग अब खत्म हो चुका है।

आज के सड़क परियोजना को पंजाब भर में बनाए जा रहे 43,000 किलोमीटर के विशाल सड़क नेटवर्क का हिस्सा बताते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने जोर देकर कहा कि सख्त जवाबदेही के साथ सड़कें अच्छी बनेंगी, भूमिगत तारों के माध्यम से बिजली के खंभे हटाने की योजनाओं का ऐलान किया और विश्वास जताया कि वोटर फिर फतवा देकर सरकार को वापस लाएंगे।

रैली को संबोधित करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “पिछले चार सालों में राज्य सरकार ने पारंपरिक पार्टियों के 70 सालों के कार्यकाल से ज्यादा काम किया है। राज्य सरकार तेज गति से आगे बढ़ रही है और वर्ष 2027 में राज्य इस विकास को अगले स्तर पर ले जाएगा। यह विकास आम आदमी की भलाई को सुनिश्चित बनाने के उद्देश्य से कई लोक-कल्याणकारी नीतियों से जुड़ा हुआ है।”

उन्होंने आगे कहा, “यह दीवार पर लिखा पढ़ लेना चाहिए कि आम लोगों के सहयोग से आम आदमी पार्टी वर्ष 2027 में दोबारा सरकार बनाएगी। राज्य सरकार की लोक-कल्याणकारी और विकास-मुखी नीतियों के कारण हम आने वाले विधानसभा चुनावों में फिर 100 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। लोगों द्वारा दिखाया गया भारी समर्थन इस तथ्य का प्रमाण है कि लोग पारंपरिक पार्टियों को फिर सबक सिखाने की प्रतीक्षा कर रहे हैं।”

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “आप सरकार लोगों की भलाई के लिए अथक मेहनत कर रही है जबकि विपक्षी दल सत्ता में रहते हुए कारोबार से हिस्सा मांगते रहे हैं।” उन्होंने आगे कहा, “ये नेता नशों और अपराधियों की सरपरस्ती करके राज्य को बर्बाद करना चाहते हैं जिस कारण लोगों ने उन्हें सत्ता से बेदखल किया था। अब ये सारी पंजाब-विरोधी ताकतें पंजाब को बर्बाद करने के लिए हाथ मिला चुकी हैं और समय आ गया है जब पंजाबियों को भी हाथ मिलाकर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाना चाहिए।”

अकाली दल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, “अकाली दल के इस ड्रामे का असली नाम ‘परिवार बचाओ यात्रा’ है। 15 साल राज्य को लूटने के बाद ये किससे पंजाब को बचाने की कोशिश कर रहे हैं? अकालियों ने राज्य को बेरहमी से लूटा है, पंजाबियों के दिलों को ठेस पहुंचाई और माफिया को सरपरस्ती दी है।” उन्होंने आगे कहा, “लोग अकालियों और बादल परिवार के संदिग्ध किरदार से अच्छी तरह वाकिफ हैं जिस कारण उनकी नौटंकियां अब नहीं चलेंगी।”

मुख्यमंत्री ने आगे कहा, “इन नेताओं ने राज्य में गैंगस्टरों को सरपरस्ती दी और नशा तस्करों को संरक्षण देकर नौजवानों की नसों में नशा भरा। अकाली दल ने हमेशा अपने निजी राजनीतिक हितों के लिए धर्म का दुरुपयोग किया है लेकिन इस बार लोग इनके झांसे में नहीं आएंगे। अकाली लीडरशिप राज्य के लोगों को गुमराह करने के लिए हवाई क़िले बना रही है, लेकिन पंजाबी इस पर विश्वास नहीं करेंगे।”

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, “कांग्रेसी नेता राज्य में सत्ता संभालने के सपने देख रहे हैं। कांग्रेस पार्टी आपसी कलह के कारण मुंह के बल गिरेगी। यह दुख की बात है कि कांग्रेस के शीर्ष नेता सत्ता के लिए लड़ रहे हैं और राज्य के लिए उनके पास कोई एजेंडा नहीं है। उनका एकमात्र उद्देश्य सत्ता संभालकर पंजाब के सरमाए को लूटना है, लेकिन उनके सपने कभी पूरे नहीं होंगे।” उन्होंने आगे कहा, “पहले ये पारंपरिक पार्टियां सत्ता हासिल करने के लिए अपनी बारी की

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry