Road Accident Update: गलत दिशा से आ रही बाइक ने बुजुर्ग को मारी टक्कर, मौत; हादसे में दो बाइक सवार जख्मी, इलाके में मातम

हरियाणा

कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले के पिहोवा क्षेत्र में गुहला-चीका रोड पर रॉन्ग साइड से आ रही बाइक की टक्कर से एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि टक्कर मारने वाली बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बुजुर्ग सड़क पार करने की कोशिश कर रहा था।

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान गुंपथला गढ़ू निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजकुमार अपने पास के गांव मोरथली से बाइक पर घर लौट रहा था। इसी दौरान गुहला-चीका रोड पर चर्च के पास पिहोवा की ओर से रॉन्ग साइड से आ रही एक बाइक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सहित तीनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शी सुरजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टैक्सी लेकर बुकिंग के लिए मोरथली जा रहा था। जब वह चर्च के पास पहुंचा तो उसने देखा कि पिहोवा की तरफ से एक बाइक (HR41N-8242) रॉन्ग साइड से सड़क किनारे आ रही थी, जिस पर दो युवक सवार थे। इसी दौरान बाइक चालक ने अचानक अपनी बाइक को दाईं ओर मोड़ दिया और सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।

हादसे के बाद आसपास के लोगों की मदद से तीनों घायलों को एम्बुलेंस के जरिए निजी अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों में मोरथली जा रहा व्यक्ति राजकुमार भी शामिल था। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। दूसरे अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और बाइक नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं हादसे में घायल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry