झारखंड पुलिस को मिले 1477 नए वाहन, जर्जर गाड़ियों से मिला छुटकारा; कानून व्यवस्था को मिलेगी नई रफ्तार

झारखण्ड

रांची: झारखंड पुलिस के लिए एक अच्छी खबर है. वर्षों से जर्जर वाहनों के कारण बड़ी परेशानी झेल रहे पुलिस थानों के लिए 1477 नए वाहनों का आवंटन कर दिया गया है. झारखंड पुलिस मुख्यालय के द्वारा इस संबंध में निर्देश भी जारी दिया है. झारखंड में कानून व्यवस्था को सशक्त बनाने और पुलिस पेट्रोलिंग को और प्रभावी करने के उद्देश्य से राज्य के सभी जिलों के लिए कुल 1477 नए वाहनों का आवंटन कर दिया गया है.

आवंटन वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया शामिल

पुलिस महानिरीक्षक (प्रोविजन) ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. जिससे राज्य पुलिस का बेड़ा अब पहले से कहीं अधिक सक्षम हो गया है. पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेश के मुताबिक वाहनों में 628 चार पहिया और 849 दो पहिया शामिल हैं. ये वाहन राज्य के सभी जिलों में वितरित किए जाएंगे. जिससे ग्रामीण और शहरी इलाकों में पेट्रोलिंग की पहुंच बढ़ेगी. विशेष रूप से राजधानी रांची और औद्योगिक नगरी जमशेदपुर को सबसे अधिक वाहनों का आवंटन मिला है, जो इन शहरों में बढ़ते अपराध और ट्रैफिक चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए महत्वपूर्ण कदम है.

पुलिस संघ ने किया पहल का स्वागत

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने पुलिस मुख्यालय के इस पहल का स्वागत करते हुए कहा है कि इस पहल से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों सहित दूरस्थ इलाकों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता मजबूत होगी. वाहनों के आवंटन से न केवल पेट्रोलिंग की दक्षता बढ़ेगी, बल्कि अपराध नियंत्रण, त्वरित सहायता और यातायात प्रबंधन में भी सुधार होगा. आदेश जारी होने के बाद जिलों में वाहनों का वितरण प्रक्रिया शुरू हो गई है. इससे पुलिसकर्मियों में उत्साह है और उम्मीद है कि कानून व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव दिखेगा.

किस जिले को कितना आवंटन हुआ वाहन

क्र. सं. जिला चार पहिया वाहन दो पहिया वाहन
1. बोकारो 39 53
2. पश्चिमी सिंहभूम 40 47
3. चतरा 19 22
4. देवघर 28 39
5. धनबाद 40 45
6. दुमका 20 28
7. गढ़वा 21 29
8. गिरिडीह 32 29
9. गोड्डा 17 33
10. गुमला 22 29
11. हजारीबाग 28 42
12. पूर्वी सिंहभूम 51 89
13. जामताड़ा 14 18
14. खूंटी 14 12
15. कोडरमा 14 21
16. लातेहार 18 15
17. लोहरदगा 14 19
18. पाकुड़ 11 18
19. पलामू 31 36
20. रामगढ़ 13 19
21. रांची 80 73
22 साहिबगंज 14 27
23. सराकेला 19 26
24. सिमडेगा 15 28
25. हेड क्वार्टर झारखंड, रांची 14 42

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry