सागर : बीना के खिमलासा में सड़क दुर्घटना के बाद इलाज के दौरान भाजपा नेता की मौत हो गई थी. इस मामले में परिजनों ने आरोप लगाया था कि 108 एम्बुलेंस के ड्राइवर और ईएमटी ने भाजपा नेता हनुमत सिंह ठाकुर को ले जाते वक्त गंभीर लापरवाही बरती. पहले घायल को मालथौन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए फिर रेफर करने पर उन्हें साढ़े तीन घंटे सागर पहुंचने में लगे. इतना ही नहीं जब एंबुलेंस सागर के निजी अस्पताल पहुंची तो बीजेपी नेता स्ट्रेचर से एंबुलेंस के फर्श पर गिरे हुए थे.
ड्राइवर और सपोर्ट स्टाफ की वजह से बिगड़ी हालत, इलाज के दौरान मौत
परिजनों का आरोप है कि 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने जो लापरवाही बरती उससे उनकी ज्यादा तबीयत बिगड़ गई थी और तीन दिन बाद इलाज के दौरान हनुमत सिंह ने दम तोड़ दिया. भाजपा नेता के शव को लेकर परिजन थाने पहुंच गए और प्रदर्शन के बाद पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के दोनों कर्मचारियों व बाईक चालक पर मामला दर्ज किया गया है है.
दो बाइकों में टक्कर होने से घायल हुए थे हनुमत सिंह
एक मार्च को भाजपा के खिमलासा ग्रामीण मंडल के महामंत्री व आरएसएस के संयोजक हनुमत सिंह ठाकुर अपने गांव सेमरा गनपत से खिमलासा के लिए निकले थे. खिमलासा के मंडी गेट के पास उनकी बाइक को यूपी के बाइक सवार ने सामने से टक्कर मार दी थी. इसके बाद उन्हें 108 एंबुलेंस के ईएमटी हेमराज पटेल और ड्राइवर पुष्पेन्द्र अहिरवार पहले मालथौन फिर वहां से रेफर करने पर सागर ले गए. घायल को सागर के अस्पताल में उतारते समय परिजनों ने देखा कि एंबुलेंस का गेट खुला है और घायल गेट से अटके हुए थे और खून से लथपथ थे. वे एंबुलेंस की फर्श पर पड़े थे, जिसके देख परिजनों ने ड्राइवर पुष्पेंद्र की पिटाई भी कर दी थी.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
