मोदी सरकार ने केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का फैसला किया है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इसकी जानकारी दी. उन्होंने कहा कि नए जिले बनने से लद्दाख के लोगों को फायदा होगा. शाह ने कहा कि मोदी सरकार लद्दाख के विकास के लिए प्रतिबद्ध है.
शाह ने ट्वीट कर कहा, गृह मंत्रालय ने लद्दाख में पांच नए जिले बनाने का निर्णय लिया है. पीएम मोदी के विकसित और समृद्ध लद्दाख बनाने के दृष्टिकोण के तहत यह फैसला लिया गया है. नए जिलों में जास्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग शामिल हैं.
साल 2019 में लद्दाख को जम्मू-कश्मीर से अलग कर दिया गया था और इसे एक नया केंद्र शासित प्रदेश बना दिया गया था. उस समय केंद्रशासित प्रदेश में सिर्फ दो जिले ही थे- लेह और कारगिल. वहीं, लद्दाख में पांच और नए जिले (जांस्कर, द्रास, शाम, नुब्रा और चांगथांग) बनाए गए हैं.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
