Punjab Politics: कथित अपमानजनक टिप्पणी पर अश्वनी शर्मा का पंजाब सरकार पर हमला, ट्वीट कर पूछा- ‘क्या यही है आपकी नैतिकता?

पंजाब

आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी को लेकर एक बार फिर विवाद गहराता नजर आ रहा है। इस मामले में पंजाब में बीजेपी के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी शर्मा का ट्वीट सामने आया है। उन्होंने लिखा, आप नेता आतिशी ने दिल्ली विधानसभा के भीतर गुरु महाराज के लिए आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया, जिस दिल्ली विधानसभा के पास वीडियो का मूल (असली) फुटेज मौजूद था, उसी विधानसभा में विपक्ष की मांग पर सर्वसम्मति से वीडियो की फोरेंसिक जांच करवाई गई।

फिलहाल यह मामला राजनीतिक और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से संवेदनशील बना हुआ है। फोरेंसिक रिपोर्ट के बाद विवाद और गहराने के आसार हैं, जबकि आम आदमी पार्टी या संबंधित नेताओं की ओर से अभी इस पर आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry