सोना-चांदी खरीदनों वालों के दाम लगातार ऊपर-नीचे हो रहे है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमत 131,300 जबकि सोमवार को 131,700 थी। वहीं 22 कैरेट 122,110 जबकि 23 कैरेट 128,020 रिकार्ड की गई है।
उधर, सोमवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतें 300 रुपए गिरकर 1,32,600 रुपए प्रति 10 ग्राम रह गईं। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी है। 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत शुक्रवार को 1,32,900 रुपए प्रति 10 ग्राम रही थी।
हालांकि, चांदी की कीमतें 1,500 रुपए बढ़कर 1,85,000 रुपए प्रति किलोग्राम (सभी कर मिलाकर) हो गईं, जो लगातार दूसरे दिन की बढ़त दर्शाता है। पिछले कारोबार सत्र में यह 1,83,500 रुपए प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी। वैश्विक स्तर पर, हाजिर सोना भाव 0.18 प्रतिशत बढ़कर 4,205.26 डॉलर प्रति औंस हो गया।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
