सिवनी: मध्य प्रदेश के गौरव और भारत के प्रमुख वन्य क्षेत्र पेंच टाइगर रिजर्व से वह खबर सामने आई है, जिसने वन विभाग के साथ-साथ वन्यजीव प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है. जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों की नजरों के सामने वह दुर्लभ क्षण आया, जिसका इंतजार हर वन्यजीव प्रेमी करता है. प्रसिद्ध जुगनू बाघिन अपने पांच नन्हें शावकों के साथ सड़क पार करते हुए कैमरे में कैद हुई है. इस पल के वीडियो और तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रही हैं. जिसने भी इस नजारे को देखा, वह कह उठा पेंच टाइगर रिजर्व सच में बाघों की धरती है.
रविवार सुबह नजर आया दुर्लभ पल
रविवार सुबह जंगल सफारी के दौरान कुछ पर्यटक टुरिया गेट की ओर सफर कर रहे थे. मौसम शांत था और जंगल पूरी तरह सुबह की ताज़गी में डूबा था. अचानक झाड़ियों में हलचल हुई और कुछ ही क्षणों बाद जुगनू बाघिन अपने 5 शावकों के साथ मुख्य रास्ते पर आ गई. करीब 30–40 सेकंड तक चली इस घटना में बाघिन पहले सड़क की सुरक्षा जांचती हुई दिखाई दी, फिर उसने धीरे-धीरे अपने शावकों को सुरक्षित पार करवाया. पर्यटकों ने बताया कि, उस क्षण जंगल में न कोई आवाज थी, न कोई हलचल. बस बाघिन और उसके बच्चों की चाल देखकर ऐसा महसूस हुआ जैसे समय ठहर गया हो.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad
