तीसरी बार कोंडागांव जिला अध्यक्ष बने रवि घोष, कहा- गुटबाजी को मिल बैठकर खत्म करेंगे

छत्तीसगढ़

कोंडागांव: प्रदेश कांग्रेस में जिला अध्यक्षों की घोषणा के बाद कोंडागांव में रवि घोष ने तीसरी बार जिला अध्यक्ष की कमान संभाली है. इससे पहले दो बार उनके नेतृत्व में पार्टी को जीत मिली है, लेकिन इस बार उनके सामने संगठनात्मक गुटबाजी और कार्यकर्ताओं की नाराजगी जैसी गंभीर चुनौतियां हैं. जानिए उन्होंने क्या तीसरी बार जिला अध्यक्ष बनने के बाद क्या कहा?

नेता और कार्यकर्ता की दूरी कम करेंगे: गुटबाजी के सवाल पर रवि घोष ने खुले तौर पर स्वीकार किया कि थोड़ा बहुत कहीं न कहीं सुनने में आया है. साथ ही कहा कि वे जल्द ही सभी वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों और पुराने कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर इस समस्या को खत्म करेंगे. कार्यकर्ताओं की नाराजगी पर उन्होंने माना कि अक्सर नेता जीत के बाद कार्यकर्ताओं से दूरी बना लेते हैं, फोन नहीं उठाते, जिससे असंतोष बढ़ता है. उन्होंने दावा किया कि उन्होंने कभी अपना फोन बंद नहीं किया और हमेशा कार्यकर्ताओं से जुड़े रहने को प्राथमिकता दी है.

चुनाव पर क्या कहा: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर घोष ने कहा कि उन्होंने “बहुत सावन देखे हैं”. तालमेल और टीम वर्क के दम पर पार्टी अगले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेगी. उन्होंने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन में जल्द ही नए पदाधिकारियों के साथ जिला कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा.

BJP पर हमला: रवि घोष ने बीजेपी सरकार की नीतियों पर भी तीखे सवाल उठाए. धान खरीदी के नए पोर्टल को उन्होंने किसानों के खिलाफ बताया और आरोप लगाया कि सरकार कम धान खरीदने की कोशिश में है. यूरिया की बढ़ी कीमतों पर उन्होंने कहा कि 390 रुपये की यूरिया अब 1600–1800 रुपये में बिक रही है और भाजपा खामोश है.

हाफ बिजली बिल में हमारी कांग्रेस सरकार ने 400 यूनिट तक छूट लिमिट रखी थी. इसकी तुलना में 200 यूनिट तक की योजना अपर्याप्त है. स्मार्ट मीटर लगाने का कदम जनता के लिए नई परेशानी बनेगा.- रवि घोष, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस

रवि घोष ने गोठान में गोबर खरीदी और वनोपज आधारित योजनाओं को बंद किए जाने को गांवों के हित में बड़ा नुकसान बताया. कहा कि वे इन मुद्दों को लेकर गांव-गांव में नुक्कड़ सभा और प्रदर्शनों के माध्यम से जनता की आवाज बुलंद करेंगे.

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry