दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेताओं सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ नई FIR दर्ज कर ली है. इस FIR में उनके साथ छह अन्य लोगों और तीन कंपनियों को आरोपी बनाया गया है.
आरोप है कि कांग्रेस से जुड़ी कंपनी AJL (एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड) को धोखाधड़ी से अपने कब्जे में लेने के लिए क्रिमिनल कॉन्सपिरेसी की गई थी. बता दें कि यह FIR 3 अक्टूबर को ED की शिकायत पर दर्ज हुई है. ED ने अपनी जांच रिपोर्ट दिल्ली पुलिस के साथ शेयर की और अब दिल्ली पुलिस ने इससे जुड़े नेताओं के खिलाफ FIR दर्ज की है.
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%
