बस्तर के राजा थे परेशान! जगतु माहरा ने राजधानी बनाने के लिए दे दी थी अपनी जमीन, ऐसे बसा छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक जगदलपुर शहर

छत्तीसगढ़

 जगदलपुर: बस्तर की रियासत कालीन राजधानी वर्तमान जगदलपुर शहर का पुराना नाम जगतुगुड़ा था। रियासतकाल में इंद्रावती तट स्थित इस बसाहट को राजधानी बनाने के लिए जगतु माहरा ने राजपरिवार को अपनी जमीन दान कर दी थी। इस बात को आज से लगभग ढ़ाई सौ वर्ष से अधिक समय हो चुका है।

वह समय था, जब जगतु माहरा जगतुगुड़ा का मुखिया और जमींदार था आज उसके वंशज (पांचवी छठी पीढ़ी) शहर के प्रवीर वार्ड (पनारापारा) की गली में निवासरत है। यहां कुछ पक्के तो कई कच्चे मकान हैं। तंगहाल गलियां और घनी बसाहट हैं। शहर की सांस्कृतिक और सामाजिक धरोहरों की जब कभी चर्चा होती है जगतु माहरा को याद किया जाता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry