भोपाल: पहाड़ों में हो रही बर्फबारी की वजह से मध्य प्रदेश में सर्दी का नया रिकॉर्ड बन रहा है. लगातार 8 डिग्री के आसपास चल रहा राजधानी भोपाल का तापमान गिरकर 6.4 डिग्री पर पहुंच गया है. न्यूनतम तापमान के मामले में करीबन 84 साल का रिकॉर्ड टूट सकता है. साल 1941 में राजधानी भोपाल का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री तक पहुंच चुका है. भोपाल और इंदौर के अलावा करीबन 15 दिनों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री के नीचे चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले समय में प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में लोगों को शीत लहर से सामना करना होगा.
किस जिले में कितना गिरा पारा
कश्मीर, हिमाचल में लगातार बर्फबारी से आ रही हवाएं उत्तर और मध्य भारत के राज्यों को कंपकंपाने के लिए मजबूर कर रही हैं. मौसम विशेषज्ञ अनुपम कश्यपी बताते हैं कि, ”बर्फीली हवाओं के चलते उत्तर और मध्य भारत में शीत लहर की संभावना बनी हुई है. इसका असर मध्य प्रदेश के कई इलाकों में भी दिखाई दे रहा है. मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान 8 डिग्री के नीचे भी पहुंच गया.”
– राजधानी भोपाल में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री गिरकर 6.4 पर पहुंच गया. जबकि दिन का तापमान 26.2 डिग्री पर बना हुआ है.
– इंदौर का न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री गिरकर 6.4 पर पहुंच गया, जबकि अधिकर तापमान 26.7 डिग्री पर पहुंच गया.
– बैतूल का न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, दिन का तापमान 25.5 डिग्री रहा.
– राजगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम 6 डिग्री पर पहुंच गया.
– शिवपुरी में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, दिन का तापमान 30 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
– छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 9.2 रिकॉर्ड किया गया. दिन का तापमान 27.5 रिकॉर्ड किया गया.
– दमोह में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि दिन का तापमान 28.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया.
– जबलपुर का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. जबकि दिन का तापमान 26.4 रिकॉर्ड किया गया.
– मंडला का तापमान 8.8 डिग्री रहा, जबकि अधिकतम तापमान 29.3 रहा.
– नौगांव में न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 27.4 रिकॉर्ड किया गया.
– रीवा में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26.5 रहा.
– उमरिया में न्यूनतम तापमान 7.3 रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा.
14 जिलों के लिए शीत लहर का अलर्ट जारी
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के डेढ़ दर्जन जिलों में कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है. इन जिलों में शीत लहर के लिए अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के भोपाल, इंदौर, राजगढ़ में न्यूनतम तापमान में और गिरावट देखी जा सकती है. इन जिलों के अलावा शाजापुर, देवास सीहोर, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, कटना मैहर, उमरिया और शहडोल में शीत लहर चल सकती है.
दो दिन बाद मिलेगी थोड़ी राहत
मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों तक शीतलहर से लोगों को परेशान होना होगा, लेकिन मंगलवार से शीतलहर में थोड़ी राहत मिल सकती है. हालांकि प्रदेश के सभी क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी पड़ेगी. मौसम विभाग के मुताबिक, रात के तापमान के साथ दिन के तापमान में भी गिरावट देखी जा सकती है.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad